Jammu Influencer विवाद में आया Twist, सामने आए दूसरे पक्ष ने किए बड़े खुलासे

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Oct, 2026 03:59 PM

jammu influencer controversy twist

वहीं इस मामले में जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, वे अब सामने आ गए हैं।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जिला जम्मू की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को धमकाया गया और उनके साथ बदसलूकी और उत्पीड़न किया गया।

शिकायतकर्ता #vansheensumbriya जो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, ने आरोप लगाते कहा कि दूध बेचने वाले के साथ पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद, उनके घर के बाहर उनके साथ बदसलूकी की गई। इतना ही नहीं उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। साथ ही परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

PunjabKesari, jammu-influencer-controversy-twist

वहीं इस मामले में जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, वे अब सामने आ गए हैं। साथ ही, इस मामले से जुड़ा दूध वाला भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपना बयान देते उन्होंने बताया कि महिला के घर में कोई दूध वाला नहीं आता था इसलिए उन्होंने युवक के पिता से मदद मांगी। उन्होंने एक दूध वाले को उनके घर का पता दे दिया। इसके बाद उन्होंने दूध वाले की पेमेंट नहीं की। इस बारे में दूध वाले ने उनके पिता से बात की। इसी बात को लेकर उनके पिता महिला से पूछने गए कि दूध वाले के पैसे कब देगी इस पर महिला बदतमीजी पर उतर आईं और बेहद गंदी और घटिया शब्दावली इस्तेमाल करने लगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान गुस्से में आकर उनके पिता ने बस ईंट उठाई थी जो कि कैमरे में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि उस समय कैमरे चल रहे थे नहीं तो उन जैसी महिला किसी भी हद तक गिर सकती थी अपने फायदे के लिए और उन पर कई घटिया आरोप लगा सकती थी।

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं वह महिला उनका प्लॉट भी बेचने की कोशिश कर रही थी और बहुत बड़ा स्कैम कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला ने दूध वाले के साथ और उनके साथ ही नहीं कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उनके पास इस बात के सबूत नहीं है लेकिन पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

अंत में उन्होंने कहा कि पुलिस सबूत कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू करे और उन्हें इंसाफ दे। इसके अलावा महिला उनके साथ हुई बदतमीजी और उन पर गंभीर आरोप लगाने के लिए माफी मांगे।

वहीं पंजाब केसरी इस मामले में किसी भी पक्ष के दावों का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है और न ही यह तय करता है कि कौन सही है या गलत। यह सब पुलिस जांच का मामला है। तथ्यों की जांच करना और उन्हें सामने लाना पुलिस का काम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!