J&K में दशहरे से पहले बढ़ी हलचल, दिन-रात तैयारियों में जुटे कारीगर, हाथों से दे रहे पुतलों को आकार

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Oct, 2026 04:56 PM

activity intensifies in j k ahead of dussehra

कई कारीगरों के लिए यह पारंपरिक कला पीढ़ियों से चली आ रही हैं। दशहरे से कई महीने पहले ही पुतलों को बनाने का काम शुरू हो जाता है और पर्व नजदीक आते-आते काम में तेजी आ जाती है।

जम्मू ( अमित शर्मा ) :  दशहरे के पर्व को लेकर जम्मू में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में कारीगर विशाल पुतलों को तैयार करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। पुतलों के ढांचे को तैयार करने से लेकर उन्हें रंग-रूप देने तक का काम हाथों से किया जा रहा है। इन विशाल पुतलों को तैयार करने में अलग-अलग समुदायों के कारीगर मिलकर काम कर रहे हैं। कई कारीगरों के लिए यह पारंपरिक कला पीढ़ियों से चली आ रही हैं। दशहरे से कई महीने पहले ही पुतलों को बनाने का काम शुरू हो जाता है और पर्व नजदीक आते-आते काम में तेजी आ जाती है।

कारीगरों का कहना है कि उनके लिए यह काम केवल दशहरे के ऑर्डर पूरे करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों पुरानी कला और परंपरा को जीवित रखने का माध्यम भी है। अलग-अलग समुदायों के लोगों का साथ मिलकर काम करना आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी पेश करता है।

दशहरे के दिन इन विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों की बढ़ती मांग के चलते कारीगर अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं और लोगों में भी दशहरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!