Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Jul, 2024 10:27 AM
![bjp jammu kashmir](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_6image_19_50_256980648bjp-ll.jpg)
पार्टी सूत्रों की मानें तो पुराने नेता भाजपा मुख्यालय में आने से परहेज कर रहे हैं।
जम्मू: प्रदेश भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल पिछले चार सालों में भाजपा में कई अन्य दलों जिसमें नैशनल कांफ्रैंस, कांग्रेस, पी.डी.पी. आदि दलों से कई नेता ज्वाइन कर चुके हैं और कई पदों में यह नेता आसीन हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी में दशकों से काम कर रहे पुराने नेताओं से इनकी रार बढ़ी हुई है।
यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा आतंकियों का खतरा, सुरक्षाबल खंगाल रहे चप्पा-चप्पा
पार्टी सूत्रों की मानें तो पुराने नेता भाजपा मुख्यालय में आने से परहेज कर रहे हैं। जबकि अन्य दलों से आए नेता भाजपा मुख्यालय में ज्यादातर नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि नैशनल कांफ्रैंस से देवेंद्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, कांग्रेस छोड़ शाम लाल शर्मा समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व एम.एल.सी. भाजपा में पिछले कुछ सालों में शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : भयानक सड़क हादसे ने मचाया कोहराम, महिला ने मौके पर तोड़ा दम
एक पुराने भाजपा नेता ने बताया कि वह भाजपा मुख्यालय में लंबे समय से नहीं जा रहे हैं। वहीं कुर्सियों पर नए नेताओं ने कब्जा जमाया रहता है। केवल पार्टी की बैठकों में वह हिस्सा लेने के लिए जरूर जाते हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों में से केवल दो सीटों पर ही अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे और दो सीटों पर ही भाजपा ने जीत दर्ज की।