भयानक सड़क हादसे ने मचाया कोहराम, महिला ने मौके पर तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Jul, 2024 09:53 AM

woman died in katra road accident

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कटड़ा(अमित): कटड़ा के साथ लगते मुरी क्षेत्र में दो ऑल्टो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कटड़ा सी.एस.सी. लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नारायण अस्पताल सहित जम्मू जी.एम.सी. रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो नंबर जेके 20B 5909 जैसे ही मुरी क्षेत्र में पहुंची तो वह सामने से आ रही दूसरी ऑल्टो गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे मे अनिता देवी पत्नी राम लाल निवासी माड़ी रियासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पंकज गुप्ता और ईशान शर्मा निवासी जम्मू और पुष्पा देवी पत्नी मुंशी राम निवासी विजयपुर रियासी, कोमल पत्नी मोहिंदर निवासी माड़ी रियासी, लीलो देवी पत्नी ज्ञान चंद निवासी रियासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कटड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद नारायण अस्पताल सहित जम्मू जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!