Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jun, 2026 11:33 AM

जानकारी के अनुसार देर रात बारामूला में SOG बारामूला और 52 RR ने कनिस्पोरा जाहामा क्रॉसिंग पर चैकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों को पकड़ा।
बारामूला(दिनेश ठाकुर): बारामूला में रात के समय बारामूला पुलिस ने कनिस्पोरा बारामूला में नाका चेकिंग के दौरान एक बलेनो गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर JK02DN-6527) को रोका। इस दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकंदर खान (32) पुत्र नजीर अहमद खान निवासी गिंगल उरी और वकील अहमद ठाकरी (40) पुत्र नूरदीन ठाकरी निवासी कमलकोट उरी के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि वकील अहमद ठाकरी पेशे से CRPF जवान है। हालांकि वह 218 बटालियन छत्तीसगढ़ में तैनात था और हाल ही में 237 बटालियन CRPF राजस्थान में ट्रांसफर हुआ था, लेकिन अभी तक उसने जॉइन नहीं किया था। जानकारी मिली है कि आरोपी वाहन लेकर पिछले 2 दिनों से इलाके में घूम रहे थे।
जानकारी के अनुसार देर रात बारामूला में SOG बारामूला और 52 RR ने कनिस्पोरा जाहामा क्रॉसिंग पर चैकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपियों से जम्मू रजिस्ट्रेशन वाली एक बलेनो कार भी बरामद हुई है। मौके पर मौजूद चैकिंग टीम ने इस मामले में SHO बारामूला को भी बुलाया है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी और उसमें सवार लोगों की तलाशी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से एक 12-बोर राइफल और 50 कारतूस बरामद किए। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए JIC बारामूला लाया गया और बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए बारामूला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि 12-बोर राइफल वकील अहमद ठाकरी का लाइसेंसी हथियार है, जिसे उन्होंने 5 जून, 2026 को गिंगल, जम्मू से खरीदा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here