Baramulla के रिहायशी इलाकों में घूम रहा खूंखार तेंदुआ, जानवर का शिकार करते CCTV में हुआ कैद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Sep, 2026 11:38 AM

leopard seen in baramulla

घटना से संबंधित तस्वीरें और गतिविधियां क्षेत्र में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हुई हैं...

बारामूला(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर के माइक्रोवेव कनली बाग सेक्टर-1 इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ पिछले कई महीनों से इस इलाके में देखा जा रहा है।

हाल ही में तेंदुए ने इलाके में एक कुत्ते का शिकार किया। घटना से संबंधित तस्वीरें और गतिविधियां क्षेत्र में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हुई हैं, जिनमें तेंदुए को कुत्ते को ले जाते और बाद में उसे खाते हुए देखा जा सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका बारामूला टाउन के बीचों-बीच स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और आसपास रिहायशी बस्तियां हैं। ऐसे में तेंदुए की लगातार मौजूदगी लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

वन्यजीव विभाग की ओर से पहले ही इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।

स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!