Uri हादसे में घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Sep, 2026 05:21 PM

uri accident

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद जावेद अहमद को सबसे पहले PHC बोनियार ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें GMC बारामूला रेफर कर दिया।

उरी(रिजवान मीर): NHPC उरी-I स्टेज-II प्रोजेक्ट, एडिट-4 में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय मजदूर जावेद अहमद बटला ने श्रीनगर के SKIMS सौरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जावेद अहमद बटला, पुत्र फारूक अहमद बटला, निवासी प्रिंगल, बोनियार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद जावेद अहमद को सबसे पहले PHC बोनियार ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें GMC बारामूला रेफर कर दिया। GMC बारामूला में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर और विशेष उपचार के लिए SKIMS सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।

हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को जावेद अहमद ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद शव को SDH उरी लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी की गईं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया और बाद में शव को उनके पैतृक घर भेज दिया गया।

जावेद अहमद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके गांव प्रिंगल, बोनियार में मातम पसरा गया और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों के अनुसार हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों और घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!