Baramulla के बाजार में भयानक आग का तांडव, कई दुकानें आईं चपेट में, मची अफरा-तफरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Oct, 2026 11:39 AM

baramulla fire incident

आग पर काबू पाने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रयास किए।

बारामूला(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के नौशहरा स्थित मुख्य बाजार में रात के समय आग लगने से कई दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

आग पर काबू पाने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रयास किए। संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस घटना में कई दुकानों को नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है।

घटना के बाद बाजार में प्रभावित दुकानदारों को हुए नुकसान को लेकर चिंता का माहौल है। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का विस्तृत आकलन होना अभी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!