AAP पार्टी का SDM दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर उठा रहे आवाज

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Jul, 2024 02:17 PM

aap party s protest outside sdm office rs pura

लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से आज एस.डी.एम. दफ्तर परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

आर.एस. पुरा(मुकेश): जम्मू-कश्मीर के नदियों पर भू माफिया के कब्जे से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से आज एस.डी.एम. आर.एस. पुरा दफ्तर परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें :  डोडा एनकाउंटर : सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

इस दौरान प्रदर्शन कार्यों की अध्यक्षता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि तभी सहित अन्य नदियों पर भू माफिया का कब्जा हो रखा है। इस कारण लोगों को अपने घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री तीन गुना ज्यादा रेट पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों से उत्पन्न इन चीजों पर हर किसी का अधिकार है। इसलिए सरकार को इस तरीके से बैन को जल्द हटा देना चाहिए। इस अवसर पर जम्मू आर.एस. पुरा सड़क की खस्ता हालत को लेकर भी लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी और सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!