Edited By Neetu Bala, Updated: 28 May, 2026 03:33 PM

इंफ्लूएंसर रोनिशा की मां का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर के बाहर खड़ी हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
जम्मू डेस्क : कुछ समय पहले जम्मू की मशहूर इंफ्लूएंसर रोनिशा ने अपने चैनल पर लाइव होकर अपना दर्द बताया था जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि फिलहाल रोनिशा का जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रोनिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि यह उनका आज का आखिरी वीडियो है। वह अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रही हैं। वह इतना मेंटल टॉर्चर नहीं सह सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि उनके मरने के बाद उनके परिवार को बख्श देना।
इस सब के बाद उनकी मां का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर के बाहर खड़ी हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मीडिया के सामने रोते हुए उन्होंने बताया कि उनकी बेटी समेत पूरे परिवार को ब्लैक मेल करने के लिए सोची समझी साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस पर भी प्रश्न उठाया है कि पुलिस लोगों की मदद के लिए है या गुनाहगारों के साथ मिलकर बेकसूर लोगों को तंग करने के लिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था जिस पर जब वे अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो वहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने रोते हुए कहा कि हम बहुत झेल रहे हैं जिसके चलते उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here