मशहूर Influencer Ronisha ने की आत्महत्या की कोशिश, Live होकर सुनाई दर्दभरी दास्तां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 May, 2026 12:10 PM

jammu influencer ronisha attempt suicide

जानकारी के अनुसार रोनिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि यह उनका आज का आखिरी वीडियो है।

जम्मू डेस्क : जम्मू की मशहूर इंफ्लूएंसर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खबर के फैलते ही सोशल मीडिया पर लगातार मामला चर्चा में बना हुआ है। जानकारी के अनुसार इंफ्लूएंसर रोनिशा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपना दर्द जताते आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल रोनिशा का जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रोनिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि यह उनका आज का आखिरी वीडियो है। वह अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रही हैं। वह इतना मेंटल टॉर्चर नहीं सह सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि उनके मरने के बाद उनके परिवार को बख्श देना। इस दुनिया में वैसे ही लड़की को जीने नहीं देते और एक तलाकशुदा लड़की का तो पूछो हो मत।

रोनिशा ने आगे कहा कि जिन्हें भी कोई सबूत चाहिए वह उनके वकील से बात कर लें। भारत में जब तक लड़की मर न जाए उसे इंसाफ नहीं मिलता, उन्हें भी नहीं मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि वह इतनी परेशान हैं कि उनकी मां भी रोज मरने की बातें करती हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसे सोशल मीडिया पर लाइव होकर ऐसा कहेंगी।

उन्होंने आगे देश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते कहा कि हमारे देश में किसी को इंसाफ नहीं मिलता। चोरों और कातिलों को स्टे मिल जाता है लेकिन किसी को भी इंसाफ नहीं मिलता। वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि यह उनकी आखिरी वीडियो है इसके बाद उनके परिवार को परेशान न किया जाए। वह अपने आप को खत्म करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार इस समय रोनिशा को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते परिजनों ने बताया कि रोनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है क्योंकि उसे परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने प्रशांत, उसकी बहन रिया और उसके जीजा पर आरोप लगाए हैं कि उनकी वजह से रोनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने आगे चेतावनी देते कहा कि अगर रोनिशा को कुछ हो गया तो इसके जिम्मेदार तीनों होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!