जम्मू मंडल रेलवे नियमों लेकर सख्त,  1,061 यात्रियों पर लिया Action,लगाया भारी जुर्माना

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 05:05 PM

jammu railway division cracks down on rule violators

जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और राजस्व की रक्षा के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और राजस्व की रक्षा के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले तत्वों के खिलाफ एक व्यापक और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान रेलवे चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा बलों ने मिलकर विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कुल 1,061 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने और किराये के रूप में कुल 5.13 लाख रुपए वसूल किए गए।

टिकट चेकिंग अभियान के विस्तृत विवरण और आंकड़े पर बात करें, तो  रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह अभियान दो दिनों तक पूरी कड़ाई के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल के मार्गदर्शन में  चलाया गया।

22 मई (पहला दिन): अभियान के पहले दिन जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मुख्य स्टेशनों और वहां से गुजरने वाली लंबी दूरी व स्थानीय ट्रेनों में चेकिंग की गई। जिसमें बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 471 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

23 मई (दूसरा दिन): पहले दिन की कामयाबी के बाद, दूसरे दिन टिकट चेकिंग स्टाफ ने अधिक सक्रियता दिखाते हुए। लगभग बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वाले लगभग 590 मामले पकड़े गए, जो पहले दिन की तुलना में काफी अधिक थे।

इस दो दिवसीय सघन अभियान के दौरान पकड़े गए सभी बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनसे किराए और जुर्माने के रूप में 5.13 लाख रुपए की कुल राशि वसूल की गई।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने इस टिकट चेकिंग अभियान पर बात करते हुए कहा, "कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य केवल राजस्व कमाना नहीं है, बल्कि वैध टिकट लेकर सफर करने वाले सम्मानित यात्रियों के अधिकारों की रक्षा करना भी है। बिना टिकट यात्रा करने वाले लोग न केवल रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों की सीटों पर अनधिकृत कब्जा करके उनके सफर को भी असुविधाजनक बनाते हैं।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!