Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 May, 2026 04:09 PM

जानकारी के अनुसार रोनिशा की एक और वीडियो सामने आ रही है जिसमें वह जम्मू-कश्मीर पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं।
जम्मू डेस्क : जम्मू की मशहूर इंफ्लूएंसर रोनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो डाले हैं जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या करने की वजह बताई।
जानकारी के अनुसार रोनिशा की एक और वीडियो सामने आ रही है जिसमें वह जम्मू-कश्मीर पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसवालों ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने बताया कि प्रशांत शर्मा उनके होने वाले पति थे इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया लेकिन उसका गलत फायदा उठाते हुए प्रशांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी कुछ गलत फोटो और वीडियो डालकर उनकी और उनके परिवार की बदनामी करने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पुलिस को सब जानकारी दे दी है कि प्रशांत की बहन रिया उन्हें धमकाती है। उन्हें तंग परेशान करते हैं उनसे पैसे ऐंठे और नहीं दिए तो उनका सैलून बंद करवा दिया। इसके अलावा प्रशांत ने कुछ धमकी भरे मैसेज भी भेजे। यह सारी बातें पुलिस को मालूम हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते पूछा कि एक महीने से वह चक्कर काट रही हैं साइबर क्राइम वाले कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने आगे कहा कि केस दर्ज होने के बाद प्रशांत के जीजा ने जम्मू आकर उसे गालियां दीं। प्रशांत को कोर्ट ने भी आदेश दिए थे कि सारी वीडियो अपने पेज से हटा दे। इसके बाद उसने एक नकली पेज बनाया जिस पर सारी वीडियो डाल दीं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के पास सारी जानकारी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस चाहती तो कार्रवाई कर सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम से सवाल पूछते कहा कि एक नकली पेज का आई.पी. एड्रेस उन्हें पता नहीं चला। एक पेज ने उनकी और उनके परिवार की जिंदगी खराब कर दी है। उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया हुआ है लेकिन पुलिस ने अपना काम ढंग से नहीं किया। साइबर क्राइम का डी.एस.पी. आरोपियों से मिला हुआ है। एक महीना हो गया लेकिन अब तक इस नकली पेज का आई.पी. एड्रेस नहीं मिला।

उनकी एक और वीडियो भी सामने आई है जिसमें रोनिशा ने कहा कि कोई भी लड़की अपना घर खराब नहीं करती अगर सब ठीक चल रहा हो तो। इसके बाद उन्होंने कहा कि शादी नहीं चली तो वह अपने पति से अलग हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने जो भी ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं वह सही हैं जिसकी पुष्टि उनके वकील और पुलिस कर सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि उन पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया गया है। इस बारे में बात करते उन्होंने कहा कि तलाक के बाद वह अपने घर आ गई थीं। अगस्त में उन्हें प्रशांत शर्मा का इंस्टा पर एक मैसेज आता है। धीरे-धीरे बात होती है और उसने रोनिशा को मिलने बुलाया इसके बाद रोनिशा ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रोनिशा को शादी के लिए पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका तलाक अभी नहीं हुआ है। इसके बाद वो फिर से दुबई गईं तो उसने कहा कि रोनिशा ने उनके लाखों पैसे खाए हैं।
इसके बाद उन्होंने आगे बताया कि जब वह दुबई गई थीं तो प्रशांत ने उनसे कहा कि इंडिया के अकाउंट में उसके कोई पैसे नहीं है। इसके बाद रोनिशा ने उसके अकाउंट में करीब 6 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा उसने अपने झांसे में लेकर रोनिशा के सभी गहने भी ले लिए। उन्होंने आगे बताया कि अब तक रोनिशा ने प्रशांत और उसके परिवार को करीब 10 लाख रूपए दे दिए हैं।

फिर वह भारत वापस आ गईं। कुछ समय बाद प्रशांत अपने परिवार को लेकर भारत आया जिसके बाद उनका रोका किया गया। रोका करने के बाद रोनिशा दुबई चली गईं क्योंकि उनका रिश्ता हो चुका था। जब उन्होंने दुबई जाकर पूछा कि उनके गहने कहां है तो उसने बात घुमा दी। उन्हें उस समय थोड़ा शक हुआ लेकिन फिर बी वह वापस आ गईं। उसके बाद मार्च में उनका तलाक हो गया। वह भारत आया और उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने प्रशांत के परिवार को समझाया कि वह नशे करता है उसे समझाओ। इसके बाद प्रशांत ने उसे धमकियां दीं और कहा कि उसे बदनाम कर देंगे।
इसके धमकियों के बाद वह छन्नी पुलिस स्टेशन गईं। पुलिस वालों ने प्रशांत और उसके जीजा परीक्षित शर्मा को वहां बुलाया। दोनों ने पुलिस से कहा कि रोनिशा ने उनके लाखों रूपए खाए हैं। जब पुलिस ने सबूत मांगे तो उनके पास कुछ नहीं दिया। फिर रोनिशा ने जब अपने सबूत दिखाए तो प्रशांत ने माफी मांगते 5-6 दिन का समय मांगा। रोनिशा ने आगे कहा कि पुलिस वालों की गलती है कि उन्होंने उस समय केस दर्ज नहीं किया इसके बाद उसने फिर धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद प्रशांत ने जो 6 दिन का समय मांगा था उस दौरान रोनिशा पर केस दर्ज करवा दिया कि उसने और उसके परिवार ने प्रशांत से लाखों रूपए हड़पे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here