Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Oct, 2026 08:09 PM

हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू के रेलवे रोड स्थित गिरधारी लाल डोगरा चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नेहरू मार्केट पुलिस पोस्ट और गांधी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत गाड़ी में डालकर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बख्शी नगर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पंजाब केसरी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि युवक की मौत हो गई है, लेकिन मौके से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मौत हो चुकी है।
हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here