Ramban में दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौ*त, 1 घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Oct, 2026 02:45 PM

man dies in a tragic accident in ramban 1 injured

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी और रामबन की सिविल क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल रामबन ले गए, जहां डॉक्टरों ने आज़म को मृत घोषित कर दिया।

रामबन ( बिलाल बानी ) :  रविवार सुबह रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सेरी के पास एक ट्रक की चपेट में आने से हाईवे निर्माण कंपनी का एक कर्मचारी मारा गया है और ट्रक का कंडक्टर घायल हो गया है। मृतक की पहचान किश्तवाड़ के बोंजवा निवासी शौकत अली के बेटे मोहम्मद आज़म (30) के रूप में हुई है। घायल ट्रक कंडक्टर की पहचान कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद शफी के बेटे मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कल रात हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आज़म खराब ट्रक को हटाने का काम कर रहा था, तभी एक अन्य ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी और रामबन की सिविल क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल रामबन ले गए, जहां डॉक्टरों ने आज़म को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!