Jammu Kashmir में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौ*त, 5 घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Oct, 2026 08:30 PM

tragic road accident in jammu kashmir

घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

राजौरी ( अमित शर्मा ) :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मोगला-तेरयाथ क्षेत्र के बधोग इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की खबर है, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरा एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!