फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर राख

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2025 04:53 PM

a huge fire broke out in a factory goods worth lakhs burnt to ashes

। क्षेत्रीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रभावित व्यापारी को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

राजौरी :   जवाहर नगर ग्रिड स्टेशन के समीप स्थित फर्नीचर फैक्टरी के गोडाउन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे फैक्टरी मालिक हाजी कबीर की व्यावसायिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ेंः मंदिरों की नगरी Jammu में चोरों, लूटेरों व झपटमारों का आतंक, 24 घंटे में 3 खौफनाक वारदातें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोडाउन में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। आगजनी की इस घटना से हाजी कबीर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गहरी चिंता है। क्षेत्रीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रभावित व्यापारी को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!