मंदिरों की नगरी Jammu में चोरों, लूटेरों व झपटमारों का आतंक, 24 घंटे में 3 खौफनाक वारदातें

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2025 02:44 PM

terror of thieves in jammu

गत 24 घंटों के दौरान शहर से चोरी, लूट और झपटमारी के 3 मामले प्रकाश में आए हैं।

जम्मू :  मंदिरों की नगरी जम्मू में इन दिनों चोरों, लुटेरों और झपटमारों का आतंक इस कदर बड़ गया है कि आम लोगों में असुरक्षा का भय बना हुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जम्मू पुलिस द्वारा इन आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है परन्तु इसके बावजूद चोरी व लूट के मामलों में कोई कमी नहीं दर्ज की गई।

बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का मुख्य कारण जम्मू में पैर पसार चुका नशा है। पुलिस को अपराध की जड़ नशे को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। गत 24 घंटों के दौरान शहर से चोरी, लूट और झपटमारी के 3 मामले प्रकाश में आए हैं।

गांधी नगर में महिला का पर्स झपट कर झपटमार फरार

जम्मू के पौश क्षेत्र गांधी नगर में दिन-दिहाड़े स्कूटी सवार 2 झपटमारों ने एक महिला का लिफाफा झपट लिया और फरार हो गए। लिफाफे में पर्स था। वारदात क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांधी नगर में एक बुटीक में काम करने वाली महिला शक्ति देवी ने बताया कि वह बुटीक में आ रही थी। इस दौरान स्कूटी पर उसका पीछा कर रहे 2 युवकों ने उसके हाथ से लिफाफा झपट लिया। महिला ने बताया कि लिफाफे में पर्स, मोबाइल, दस्तावेज, नकदी व ग्राहक के कपड़े थे। महिला ने काफी शोर मचाया परन्तु झपटमार मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले स्कूटी सवार दो युवकों में से एक ने हैलमट पहन रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

छन्नी रामा में घर में सेंधमारी, 8  लाख के गहने और नकदी चोरी

छन्नी रामा में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार छन्नी रामा निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह घर पर ही थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी अलमारी के लॉकर तोड़ कर भीतर से सारा सोना और नकदी चुरा ली। महिला के अनुसार उसे कुछ भी समझ नहीं आई वह बेसुद्ध हो चुकी थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि महिला को चोरों ने कुछ बेहोशी की दवा सुंघा दी थी। परिवार की मानें तो चोर घर से 9 तोले सोने के गहने और 15,000 रुपए नकद ले गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने देखा कि घर के बाहर एक मोटरसाईकिल और आटो भी खड़ा था। मोटरसाईकिल स्थानीय युवकों का है, जो नशेड़ी हैं और पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीलिवरी बाय को हथियार दिखा कर लूटा

रोजी-रोटी के लिए देर रात तक लोगों के ऑर्डर की डीलिवरी करने वाले एक डिलीवरी ब्वाय के साथ डिग्याना में अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट कर ली। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलिंकिट में काम करने वाले एक डीलिवरी ब्वाय साहिल ने बताया कि वह रात को 11 बजे के करीब वह अजीत नगर में सामान की डीलिवरी करने जा रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार 2 युवकों ने उसका रास्ता रोका। उसे तेजधार हथियार (टोका) दिखाया और उसकी जेब से सारे पैसे और मोबाइल फोन झपट लिया। इसके बाद वह उस घर में पहुंचा जहां उसने सामान डीलिवर करना था। उन्हें सारी बात बताई इसके बाद वहां से चार-पांच युवकों के साथ मौके पर गए परन्तु वहां कोई भी नहीं था। उसने कहा कि वह हथियार देख कर डर गया था। अगर पैसे और मोबाइल फोन नहीं देता तो वह उसे मार भी सकते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!