Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Feb, 2026 07:46 PM

भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मालटी क्षेत्र में बुधवार को बारूदी सुरंग फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुंछ (धनुज शर्मा): भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मालटी क्षेत्र में बुधवार को बारूदी सुरंग फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलाल अहमद पुत्र मोहम्मद शफीक, निवासी गांव बन्वत, बुधवार को मालटी क्षेत्र में नदी किनारे काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण वह बुरी तरह घायल होकर दूर जा गिरा और खून से लथपथ हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here