Jammu Crime: दुकान खोलते ही दिखा खौफनाक नजारा, दुकानदार के उड़े होश

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Dec, 2025 04:21 PM

a horrific sight greeted the shopkeeper as he opened his shop

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) : आर.एस. पुरा क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक कॉस्मेटिक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुनसिफ कोर्ट के पास स्थित दुकान नंबर-05, जो सतपाल शर्मा पुत्र बहारी लाल निवासी कोटली शाह दौला की है, में 25/26 दिसंबर की दरम्यानी रात चोरी की घटना हुई।

सुबह करीब 9:30 बजे जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और दुकान से कॉस्मेटिक सामान व लगभग 18 से 20 हजार रुपए नकद चोरी पाए गए, जो नोटों की माला के रूप में रखे गए थे। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस थाना आर.एस. पुरा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!