Edited By Subhash Kapoor, Updated: 21 Aug, 2026 12:15 AM

बारामुल्ला जिले के उड़ी नेशनल हाईवे पर रेजरवानी इलाके में हाई-वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शकूर अहमद खान, पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अकबर खान, निवासी उरनबोवा, बारामुल्ला के रूप में हुई है।
बारामुल्ला (रेजवान मीर) : बारामुल्ला जिले के उड़ी नेशनल हाईवे पर रेजरवानी इलाके में हाई-वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शकूर अहमद खान, पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अकबर खान, निवासी उरनबोवा, बारामुल्ला के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक डंपर वाहन को उतारा जा रहा था। इसी दौरान डंपर की ट्रॉली बिजली के खंभे से जा लगी, जिसके कारण हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से शकूर अहमद खान गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एसडीएच उड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।