Edited By Subhash Kapoor, Updated: 08 Oct, 2026 12:47 AM

मीरा साहिब क्षेत्र में पुलिस हिरासत से एक महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया और फरार महिला की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
आर.एस. पुरा, (मुकेश): मीरा साहिब क्षेत्र में पुलिस हिरासत से एक महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया और फरार महिला की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीरां साहिब पुलिस ने नशीले पदार्थ हेरोइन/चिट्टा रखने के आरोप में दो महिलाओं दिलशाद पत्नी मोहम्मद इश्फाक निवासी सुंजवा वर्तमान पता डाक बंगला मरालियां मीरा साहिब व कोसर पत्नी आमिर सोहेल निवासी बटिंडी वर्तमान पता डाक बंगला मरालियां मीरां साहिब ने हिरासत में लिया था। दोनों से 10 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था। बुधवार को दोनों महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए उपजिला अस्पताल आर.एस. पुरा लाया गया था। दोनों महिलाएं पुलिस निगरानी में थीं। उस समय महिला बीएसएफ जवान को गोली लगने से गंभीर हालत में लाए जाने पर अफरा तरफरी सी मच गई।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दिलशाद नामक महिला मौके का फायदा उठातेे हुए फरार हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला को पकड़ा नहीं जा सका है। इस संबंध में एसडीपीओ आर.एस.पुरा सरदार गुरमीत सिहं ने बताया कि दोनों महिलाओं को मेडीकल के लिए अस्पताल लाया गया था। उनका कहना है कि पुलिस फरार आरोपी महिला को जल्द पकड़ लेगी।