8वें वेतन आयोग पर नई Update, एरियर को लेकर क्या है तैयारी? पढ़ें खबर...

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 05:26 PM

new on the 8th pay commission

केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स जानना चाहते हैं कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और बढ़ी हुई तनख्वाह का एरियर कब मिलेगा।

जम्मू डेस्क :  केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स जानना चाहते हैं कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और बढ़ी हुई तनख्वाह का एरियर कब मिलेगा। सरकार ने नवंबर 2025 में आयोग की शर्तों को मंजूरी दे दी है और उसे रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। कुछ सदस्यों की नियुक्ति भी हो चुकी है, लेकिन लागू करने की तारीख अभी तय नहीं है।

उम्मीद है कि नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा सकता है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। अगर सरकार रिपोर्ट मंजूर कर देती है, तो एरियर की गणना 1 जनवरी 2026 से की जा सकती है, भले ही भुगतान बाद में हो।

अनुमान है कि सैलरी में 20% से 35% तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला महंगाई, सरकार की आर्थिक स्थिति और अन्य हालात पर निर्भर करेगा। सरकार ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट शुरू कर सुझाव भी मांगे हैं, जिनकी आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है। फिलहाल कर्मचारियों को अंतिम घोषणा का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!