Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Feb, 2026 01:12 PM

भद्रवाह का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में सोमवार सुबह लोगों को सूर्य देव के दर्शन जल्दी हो गए। मौसम साफ-सुथरा रहा, हालांकि मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में सामान्य मौसम बना रहेगा। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। देर शाम को कश्मीर के कुछ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की कोई संभावना नहीं बताई है। फिलहाल क्षेत्र में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6-7 डिग्री अधिक है। जम्मू का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। बनिहाल में तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
कटरा में 5.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। भद्रवाह का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। कुल मिलाकर, जम्मू-कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है। लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ धूप का भी मजा ले रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here