Jammu Kashmir में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

Edited By Kamini, Updated: 17 Feb, 2026 12:38 PM

jammu kashmir weather update

जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जम्मू संभाग में मौसम अब करवट ले रहा है।

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जम्मू संभाग में मौसम अब करवट ले रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद करीब पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 24 फरवरी तक अधिकतर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 25 और 26 फरवरी को फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं, जबकि 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना की गई है। वहीं अगर बीते दिनों की बात करें तो, सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

तापमान में वृद्धि के कारण दोपहर के समय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है, हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी अब भी महसूस की जा रही है। धूप तेज होने से शहर में लोगों ने भारी ऊनी कपड़े हटाकर हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह धूप तेज रही तो आने वाले दिनों में गर्मी का असर और स्पष्ट दिखने लगेगा। फिलहाल रात के समय हल्की ठंड बरकरार है, लेकिन पहले जैसी कड़ाके की सर्दी नहीं रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!