Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Feb, 2026 01:03 PM

हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई से मुनाफावसूली के कारण सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई थी।
जम्मू डेस्क : हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई से मुनाफावसूली के कारण सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई थी। लेकिन अब निचले स्तर पर जोरदार खरीदारी होने से दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। आज 4 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोना मजबूती के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 5,701 रुपए की बढ़त के साथ 1,59,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी के दाम में 14,435 रुपए की तेजी आई और यह 2,82,450 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों ही अपने हाल के निचले स्तर से ऊपर आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
बीते एक हफ्ते में बाजार काफी अस्थिर रहा है। 29 जनवरी को सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद तेज गिरावट भी देखने को मिली। जानकारों के मुताबिक आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here