Mata Vaishno Devi यात्रा जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, किराए में हुई बढ़ौतरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Sep, 2026 11:47 AM

helicopter fare will hike for mata vaishno devi yatra

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

कटड़ा(अमित): श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण हैलीकॉप्टर सेवा के किराए में बढ़ौतरी की गई है।

आगामी 1 नवम्बर से हैलीकॉप्टर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा। हाल ही में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर पहली नवम्बर की हैलीकॉप्टर ऑनलाइन बुकिंग नए तय किराए पर हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 1 नवम्बर से एक तरफ के हैलीकॉप्टर सफर (कटड़ा से सांझीछत) के लिए 2700 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, आना-जाना यानि दोनों तरफ की यात्रा के लिए 5400 रुपए निर्धारित किए गए हैं। नई दरें लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को वर्तमान किराए की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी।

वर्तमान में हैलीकॉप्टर सेवा के तहत एक तरफ के सफर के लिए 2320 रुपए का किराया लिया जा रहा है, जबकि दोनों तरफ के सफर के लिए 4640 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में नई दरों के लागू होने के बाद एक तरफ की यात्रा के किराए में 380 रुपए, जबकि दोनों तरफ की यात्रा में 760 रुपए की बढ़ौतरी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!