Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 Sep, 2026 11:35 AM

हादसे के कारण बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई।
आर.एस.पुरा(रोहित मिश्रा): जम्मू से आर.एस.पुरा की तरफ आ रही एक महिंद्रा BAU कार सोमवार देर रात पुरानापिंड चौक में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पार्क की गई कई गाड़ियों से जा टकराई। इसके बाद कार ने बिजली के दो खंभों को तोड़ दिया और एक दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
हादसे की जानकारी सुबह दुकानदारों के मौके पर पहुंचने के बाद मिली। बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक घायल हुआ है। हालांकि, उसकी चोटों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुरानापिंड चौक में दुकानें करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। दुकानदारों ने कहा कि यह भगवान का शुक्र है कि हादसा रात के समय हुआ। यदि यही हादसा दिन के समय हुआ होता तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। उन्होंने बताया कि मुख्य चौक होने के कारण दिन के समय यहां वाहनों के साथ-साथ लोगों की काफी भीड़ रहती है।
हादसे के कारण बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया और इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here