Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Sep, 2026 06:51 PM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को 21 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के छठे सत्र के लिए अस्थायी कैलेंडर जारी किया।
श्रीनगर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को 21 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के छठे सत्र के लिए अस्थायी कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर स्पीकर एडवोकेट अब्दुल रहीम राथर ने जारी किया है।
कैलेंडर के अनुसार, सत्र की शुरुआत सोमवार, 21 सितंबर को शोक संदेश/सरकारी कामकाज के साथ होगी।
मंगलवार, 22 सितंबर को सरकारी कामकाज पर चर्चा होगी।
बुधवार, 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण छुट्टी रहेगी।
गुरुवार, 24 सितंबर और सोमवार, 28 सितंबर को प्राइवेट मेंबर बिल (निजी सदस्यों के विधेयक) पेश किए जाएंगे
शुक्रवार, 25 सितंबर को प्राइवेट मेंबर रेजोल्यूशन (निजी सदस्यों के प्रस्ताव) पर चर्चा होगी।
शनिवार, 26 सितंबर को कामकाज नहीं होगा और रविवार, 27 सितंबर को छुट्टी रहेगी।
कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार, 29 सितंबर और बुधवार, 30 सितंबर को सरकारी कामकाज (यदि कोई हो) के लिए समय तय किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here