तार ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मी को लगा करंट, विभाग पर लगे गंभीर आरोप

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Aug, 2026 05:17 PM

young man accident in jammu

जानकारी के अनुसार जम्मू में बिजली विभाग का डेली वेजर कर्मचारी बिजली की तार टूटने को लेकर और खंबे से गिरी तार को ठीक करने के लिए आया था।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू में बिजली की तार ठीक करते समय एक बिजली कर्मी की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक की आयु 35 साल बताई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों और परिजनों के अनुसार बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक की जान गई है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की पूरी जांच कर इंसाफ करने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार जम्मू में बिजली विभाग का डेली वेजर कर्मचारी बिजली की तार टूटने को लेकर और खंबे से गिरी तार को ठीक करने के लिए आया था। खंभे पर चढ़ने से पहले ही उसे करंट लग गया जिसके कारण उसकी जान चली गई। वहीं युवक के गांव वालों और घर वालों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि विभाग की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने जानकारी देते बताया कि बिजली विभाग के एरिया के अफसर से शटडाउन के लिया कहा गया था। इसी दौरान शटडाउन को लेकर विभाग की लापरवाही के कारण नीचे गिरी नंगी तार में करंट आ रहा था। इसी तार से करंट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते के बाद बिजली विभाग के जेएई और डबल एई मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने घर वालों को और गांव वालों को आश्वासन दिया है कि वे इसकी पूरी जांच करेंगे कि इसका जिम्मेदार कौन है और किसकी लापरवाही से युवक की जान गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!