J&K : रेलवे कर्मी की ईमानदारी ने जीता यात्री का दिल, यात्री का खोया पर्स लौटाया

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 29 Sep, 2026 07:04 PM

j k railway employee wins passenger s heart by returning lost wallet

जम्मू मंडल में रेल कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का एक और उदाहरण सामने आया है। आज  ट्रेन संख्या 22401 (दिल्ली सराय रोहिल्ला - शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर ए.सी. सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ राम बक्स पाल को कोच...

जम्मू, : जम्मू मंडल में रेल कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का एक और उदाहरण सामने आया है। आज  ट्रेन संख्या 22401 (दिल्ली सराय रोहिल्ला - शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर ए.सी. सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ राम बक्स पाल को कोच संख्या B-7 की सीट संख्या 42 पर एक पर्स लावारिस अवस्था में मिला।

टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। रेलवे सुरक्षा बल के उप-निरीक्षक की उपस्थिति में पर्स की जांच की गई, जिसमें आर्मी जवान का आई-कार्ड, कैंटीन कार्ड, आधार कार्ड, 05 एटीएम कार्ड, 02 अन्य पहचान पत्र एवं एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ।
 
(HHT) की सहायता व  पीएनआर नंबर के माध्यम से  यात्री का विवरण प्राप्त कर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। जिसमें यात्री श्री आर. आर. शर्मा ने बताया, कि जल्दबाजी में स्टेशन पर उतरते समय वह अपना पर्स सीट पर ही भूल गए था। तत्पश्चात रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की मौजूदगी में सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण कर यात्री को उनका पर्स सकुशल लौटा दिया गया। अपना सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री ने रेलवे प्रशासन एवं टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!