J&K में Vande Bharat ने भरी रफ्तार, अब... दूरी और जल्दी होगी कम, पढ़ें....

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Oct, 2026 03:05 PM

vande bharat picks up speed in j k

इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26401/26404 ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे पुल अंजी खड्ड ब्रिज को पार किया।

जम्मू-कश्मीर ( तनवीर ) :  श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड सीमा को 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दिया गया है।
आज बढ़ी हुई रफ्तार का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26401/26404 ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे पुल अंजी खड्ड ब्रिज को पार किया।

स्पीड बढ़ने से USB​​RL प्रोजेक्ट पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे कटरा और बनिहाल के बीच यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को पहले के मुकाबले तेज, सुगम और आरामदायक रेल यात्रा मिल सकेगी। रेलवे के इस कदम को जम्मू-कश्मीर के रेल नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!