Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Sep, 2026 12:15 PM

अधिकारिक के अनुसार बोधराज द्वारा दी शिकायत में आरोप लगाया था कि एक कॉलर ने खुद को उनका सहकर्मी बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की...
जम्मू: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में जम्मू क्राइंम ब्रांच की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ई.ओ.डब्लयू.) ने उत्तर प्रदेश, जालौन की रहने वाली महिला डोली देवी और चंबा (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले शशि पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले के चलते माननीय अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।
अधिकारिक के अनुसार बोधराज द्वारा दी शिकायत में आरोप लगाया था कि एक कॉलर ने खुद को उनका सहकर्मी बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की और सहकर्मी के बेटे के जरूरी मेडिकल उपचार का बहाना बनाकर फोन-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा।
जांच और फाइनैंशियल टैकिंग से पता चला कि धोखाधड़ी का पैसा डोली देवी और शशि पाल के खाते के जरिए भेजा गया था और उनके बीच कईं बार लेन-देन हुआ था। आगे की जांच में इस पैसे का कनेक्शन असम के अशरफुल आलम से जुड़ा, जिसने कथित तौर पर यह रकम कैश में निकाली थी। डी.एस.पी. गोल्डी शर्मा के नेतृत्व में की गई जांच से पता चला कि मोहम्मद जुबेर आलम ने कथित तौर पर शिकायतकर्त्ता का साथी बनकर धोखाधड़ी वाली कॉल की थी।
मोहम्मद जुबेर आलम और और अशरफुल आलम को नोटिस भेजे गए, लेकिन दोनों जांच से बचते रहे। दस्तावेजी, बैंकिंग और इलैक्ट्रानिक सबूतों के आधार पर डोली देवी और शशि पाल के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद जब्त किए गए दस्तावेजों और गवाहों की सूची के साथ चार्जशीट दाखिल की गई। क्राइंम ब्रांच ने फरार आरोपी मोहम्मद जुबेर आलत और अशरफुल आलम के खिलाफ सी.आर.पी.सी. 512 के तहत कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here