NH-44 पर 2 बड़े हादसों से मचा हड़कंप, घायलों को बचाने पहुंची QRT गाड़ी भी पलटी; 1 की मौत, 46 घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Oct, 2026 12:38 PM

1 no nore and 46 injured in 2 accidents on nh 44

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर घटे हादसों में पहली दुर्घटना रामबन के मारोग इलाके में टनल T-2 के पास हुई।

रामबन(बिलाल वानी): रामबन ज़िले में आज सुबह जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई तो वहीं 45 से अधिक लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर घटे हादसों में पहली दुर्घटना रामबन के मारोग इलाके में टनल T-2 के पास हुई। इस हादसे में एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे करीब 38 यात्री घायल हो गए। दूसरी घटना तब हुई जब पहली घटना में घायल हुए लोगों को बचाने के लिए जाते समय एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार घायलों को बचाने के लिए उसी इलाके में जाते समय 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' (QRT) का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए बताए जा रहे हैं।

बस वाली पहली दुखद घटना में एक महिला की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए GMC जम्मू रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज ज़िला अस्पताल रामबन में चल रहा है। रामबन ज़िला प्रशासन ने पुष्टि की है कि घायलों को हर संभव मदद और चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!