Pargwal: चिनाब पर नाव बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने विभाग से की अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Oct, 2026 05:36 PM

pargwal suspension of boat service on the chenab causes hardship

तहसील के ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से इंद्री और परगवाल के बीच चिनाब नदी पर नाव जल्द शुरू करने की मांग उठाई है।

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :  तहसील के ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से इंद्री और परगवाल के बीच चिनाब नदी पर नाव जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना था की सितम्बर बीत चुका है और मौजूदा समय में चिनाव का जलस्तर भी काफी कम है। इसलिए विभाग को लोगों की जरूरतों को देखते हुए जल्द से जल्द नाव शुरू करनी चाहिए। स्थानीय निवासी राकेश सिंह, दलीप सिंह, रमेश सिंह का कहना था की उनको अपने काम के सिलसिले में ज्यौड़ियां या खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर गुजरना पड़ रहा है जो समय के साथ साथ जेब पर भी भारी पड़ता है, उन्होंने कहा अगर चिनाब पर नाव चलना शुरू हो जाती है तो यह सफर काफी कम हो जाएगा और लोगों को इससे काफी फायदा पंहुचेगा।

ग्रामीण शाम लाल, संजय कुमार, विपिन शर्मा, का कहना था की क्षेत्र के बहुत ग्रामीणों को एसडीएम ऑफिस, थाना, खाद्य आपूर्ति विभाग, व अन्य दफ्तरों में काम के सिलसिले में जाने के लिए अखनूर से होकर लंबा सफर तय पड़ता है जो क्षेत्र से करीब 50 किलोमीटर दूर है। वहीं नाव शुरू होने से यह सफर मात्र 10 से 15, किलोमीटर का रह जाता है इसलिए चिनाब पर नाव चलने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग से चिनाब नदी के इन्द्री पतन पर जल्द से जल्द नाव शुरू करने की मांग की है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग हर वर्ष चिनाब का जलस्तर कम होने पर लोगों की आवाजाही के लिए नाव शुरू करता है जिसका फायदा परगवाल के ग्रामीणों के साथ साथ इंद्री, ज्यौडि़यां, खौड़ और पलांवाला, क्षेत्र के लोगों को भी होता है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!