Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Sep, 2026 05:26 PM

इतना ही नहीं गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है...
राजौरी(दिनेश ठाकुर): राजौरी के कोटरंका मे अवैध पार्किंग के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा अवैध पार्किंग से दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार कोटरंका उपमंडल में टेंपो ट्रैवलर, ऑटो रिक्शा तथा अन्य निजी एवं व्यावसायिक वाहनों की मनमानी पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य बाजार और सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापारियों, स्कूली बच्चों, यात्रियों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता बाधित हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here