Samba में पुल निर्माण की देरी पर उप-मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Oct, 2026 12:16 PM

deputy cm condemns officials on bridge construction in samba

स्थानीय लोगों ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों पुलों का निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना था...

सांबा(अजय): जिला सांबा के तलूर और धलोट में निर्माणाधीन दो पुलों के काम में हो रही देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को दोनों क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से काम में हो रही देरी को लेकर जवाब-तलब किया। मौके पर निर्माण कार्य की धीमी गति देखकर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि यदि निर्माण कार्य में देरी के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

PunjabKesari, Deputy CM condemns officials on Bridge Construction in Samba

स्थानीय लोगों ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों पुलों का निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना था कि तय समय से करीब एक वर्ष से अधिक समय गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस मामले पर पहले ही गंभीरता से ध्यान देना चाहिए था, लेकिन जब लगातार शिकायतें सामने आईं तो उन्हें स्वयं मौके पर आना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तलूर और धलोट के लोगों को जल्द से जल्द सड़क और दोनों पुलों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करवाने के लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखेगा। उप-मुख्यमंत्री के दौरे के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से अधर में लटके पुलों का निर्माण अब तेजी से पूरा होगा और क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!