Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Sep, 2026 02:01 PM

घटना के बाद GMC अस्पताल में मौजूद परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू ( रोशनी ) : दोमाना थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय (के.वी.) के बाहर 11वीं कक्षा के एक छात्र पर 3 से 4 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को पहले मिश्रीवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे GMC जम्मू रेफर कर दिया। घायल छात्र की पहचान 16 वर्षीय विश्वास मनहास पुत्र सुनील कुमार, निवासी पुरखू कैंप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वास के पिता भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में सुरनकोट में तैनात हैं।
घात लगाकर किया हमला
परिजनों के अनुसार शनिवार को स्कूल में एक कार्यक्रम था। विश्वास जब दोपहर को कार्यक्रम के बाद स्कूल से बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे 3 छात्रों और एक बाहरी युवक ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। विश्वास ने बचाव में हाथ आगे कर दिया, जिससे वार उसके हाथ पर लगा। परिजनों का कहना है कि अगर वह हाथ आगे नहीं करता तो वार सीधा गर्दन पर लगता और उसकी जान भी जा सकती थी।
विश्वास की बहन भी उसी स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि हमला करने वाले तीनों आरोपी उसी स्कूल के छात्र हैं और एक बाहरी युवक है। आरोपी उस दिन स्कूल भी नहीं आए थे और बाहर ही विश्वास का इंतजार कर रहे थे।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद GMC अस्पताल में मौजूद परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here