जम्मू में बारिश का कहर! घरों में 4 फीट तक भरा गंदा पानी, 60 परिवारों पर आफत

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Oct, 2026 05:14 PM

rain wreaks havoc in jammu

बार-बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत पानी की निकासी की जाए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 67 नई बस्ती मुठ्ठी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया है। रसोई में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर और इलेक्ट्रॉनिक सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। करीब 50 से 60 परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

निवासियों का आरोप है कि जम्मू नगर निगम ने समय रहते नालों की सफाई नहीं करवाई, जिस कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत पानी की निकासी की जाए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!