Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Oct, 2026 07:32 PM

बिजली चमकने और बादल गरजने से लोगों में दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है, क्योंकि बीते दिनों संभाग के कुछ इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई थीं।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। वीरवार शाम को अचानक आसमान में तेज बिजली चमकी है और बादलों की गरज सुनाई दी है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर में कभी भी मूसलाधार बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बिजली चमकने और बादल गरजने से लोगों में दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है, क्योंकि बीते दिनों संभाग के कुछ इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई थीं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here