Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Feb, 2026 05:02 PM

ऊधमपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। उसकी लगातार संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने इस बार उस पर धारा 111 बीएनएस भी लगाई है।
जानकारी के अनुसार, 21-08-2025 को पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम नियमित यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान जम्मू से ऊधमपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल नंबर जेके14सी-7728 को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान संदीप सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी पंगारा, क्रिमची, ऊधमपुर तथा विकास शर्मा उर्फ साइको पुत्र वेद राज शर्मा निवासी हिमब्रा, ऊधमपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उनके पास से 8.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना रेंबल में एफआईआर नंबर 131/2025 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सामने आया कि विकास शर्मा उर्फ साइको पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले एफआईआर नंबर 335/2019, 529/2019, 505/2022 और 77/2024 दर्ज हैं। ये सभी मामले भी धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की बार-बार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए इस मामले में धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई है, क्योंकि यह मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here