Pulwama में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, संदिग्ध सामान के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Aug, 2026 05:40 PM

security forces operation in pulwama

चेकिंग के दौरान, जॉइंट टीम ने एक संदिग्ध को रोका, जिसकी पहचान पुलवामा जिले के द्रुबगाम पाईन के रहने वाले तौसीफ अहमद डार के तौर पर हुई।

पुलवामा ( मीर आफताब ) :  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक जॉइंट सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान एक आदमी को पकड़ा गया है जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), CRPF और आर्मी ने पछार फ्रूट मंडी के पास एक जॉइंट नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान, जॉइंट टीम ने एक संदिग्ध को रोका, जिसकी पहचान पुलवामा जिले के द्रुबगाम पाईन के रहने वाले तौसीफ अहमद डार के तौर पर हुई।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिक्योरिटी फोर्स ने उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक iPhone, तीन देश विरोधी पोस्टर और एक कलाई घड़ी बरामद की है। बताते चलें इस मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया है और बरामद चीज़ों के पीछे का मकसद पता लगाने और किसी भी संभावित लिंक की जांच के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!