J&K में ‘हर घर तिरंगा’ का जोश, जम्मू से लेकर कश्मीर तक निकली तिरंगा रैलियां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Aug, 2026 03:56 PM

har ghar tiranga rally in jammu kashmir

देश के अन्य भागों की ही तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिले में भी हर घर तिरंगा और वंदे मातरम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जम्मू डेस्क(धनुज शर्मा/रिजवान मीर/मीर आफताब/दिनेश ठाकुर): देश के अन्य भागों की ही तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिले में भी हर घर तिरंगा और वंदे मातरम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन की तरफ से महा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक, पुलिस और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ ही हजारों की संख्या में विधार्थियों ने भाग लिया।

नगर स्थित कालेज मैदान से शुरू हुई इस तिरंगा रैली को जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक, एस.एस.पी. पुंछ शफकत हुसैन और ए.एस.पी. डॉक्टर अजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत यह रैली जिसमें 100 फुट लंबे तिरंगे के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर तिरंगा और देशभक्ति का संदेश देते हुए यह रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंच कर सम्पन्न हुई। जहां सामूहिक वंदे और राष्टगान किया गया।

बारामूला में भी निकली भव्य रैली

वहीं बारामूला में गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (GDA) ने पुलिस विभाग के सहयोग से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को ए.टी.वी. तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली को तंगमर्ग से रवाना किया गया, जो डू्रंग तक पहुंची। रैली में प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की। तिरंगा रैली के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है।

शोपियां में निकाली गई एक बड़ी तिरंगा बाइक रैली 

इसके अलावा 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत आज शोपियां में एक बड़ी तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की मज़बूत भावना देखने को मिली। इस रैली को DC शोपियां शिशिर गुप्ता और SSP शोपियां मुश्ताक अहमद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वे खुद भी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, युवाओं और अन्य प्रतिभागियों के साथ इस रैली में शामिल हुए। DPL शोपियां से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य इलाकों से गुज़री और वापस DPL पर ही समाप्त हुई। हंदवाड़ा में BJP की भव्य तिरंगा रैली, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के नारे गूंजे।

हंदवाड़ा में भी भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को हंदवाड़ा में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जी.एम. मीर के नेतृत्व में यह रैली राजवार अड्डा से शुरू होकर मेन चौक पर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। वे राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” जैसे देशभक्तिपूर्ण नारे लगा रहे थे। रैली में देशभक्ति का जबरदस्त नजारा देखने को मिला, जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान और गर्व व्यक्त किया।

मीडिया से बात करते हुए जी.एम. मीर ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान, एकता और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत तेज़ी से तरक्की कर रहा है और हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज पर गर्व होना चाहिए। मीर ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

कोटरंका में भी भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

वहीं आज सुबह लगभग 11 बजे, कोटरंका (पुलिस स्टेशन कंडी) में भाजपा नेता देवराज शर्मा की अगुवाई में एक तिरंगा रैली आयोजित की गई। इस रैली में सिविल प्रशासन, पुलिस और कोटरंका के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कुल मिलाकर इस रैली में लगभग 60-70 लोग मौजूद थे। रैली दोपहर लगभग 12:30 बजे शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई। 

Rajouri के बुधल में भी निकली तिरंगा रैली

इसके अलावा आज राजौरी के बुधल मार्केट में शब्बीर सरपंच बहरोट की अगुवाई में बीजेपी की तिरंगा रैली/मार्च निकाला गया। इस तिरंगा रैली/मार्च में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से और तय कार्यक्रम के अनुसार चला। इस रैली में लगभग 50-60 आम नागरिक, पुलिस अधिकारी सहित एस.ओ.जी. और CRPF के अधिकारी भी शामिल थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!