Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Aug, 2026 03:38 PM

अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीमों की हर कोशिश पर अब परिजनों की निगाहें टिकी हुई हैं।
खौड़ ( रोहित मिश्रा ) : अखनूर के खौड़ इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है। दो युवक अचानक लापता हैं… और तलाश के दौरान चिनाब दरिया के किनारे मिले उनके कपड़े, चप्पल और मोटरसाइकिल ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
लापता युवकों की पहचान 35 वर्षीय राकेश सिंह और 30 वर्षीय गजे सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कल शाम से अचानक लापता हैं।
परिजनों ने जब दोनों की तलाश शुरू की, तो चिनाब दरिया के किनारे उनके कपड़े, चप्पल और मोटरसाइकिल मिलने की बात सामने आई। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरिया में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें चिनाब दरिया में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू टीमें दरिया के आसपास के संभावित स्थानों पर भी सर्च कर रही हैं।
हालांकि, अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीमों की हर कोशिश पर अब परिजनों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here