Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Aug, 2026 06:32 PM

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उक्त वीडियो बनाया है और कल दोपहर सेना को इसकी जानकारी दी।
जम्मू डेस्क: जम्मू के डोडा में 4 संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोडा के भद्रवाह इलाके में 4 संदिग्ध देखे गए हैं। रामतुंड में कैमरे में 4 संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद-विरोधी अभियान शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उक्त वीडियो बनाया है और कल दोपहर सेना को इसकी जानकारी दी। वहीं एजेंसियों को शक है कि इस ग्रुप में 3 पाकिस्तानी और एक स्थानीय संदिग्ध शामिल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here