Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Aug, 2026 11:21 AM

सिक्योरिटी गार्ड ने दावा किया कि उसने जम्मू-पुंछ हाईवे पर बन रही सुरंग के पास कोई संदिग्ध गतिविधि देखी थी।
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ में जम्मू-पुंछ हाईवे पर बन रही सुरंग के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद मौके पर मौजूद एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आई है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मेंढर में भटाधुरियन में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर फायरिंग की। सिक्योरिटी गार्ड ने दावा किया कि उसने जम्मू-पुंछ हाईवे पर बन रही सुरंग के पास कोई संदिग्ध गतिविधि देखी थी।
इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि सुरंग वाली जगह पर तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने हवा में गोली चला दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने या किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here