अंतिम चरण में पहुंची Amarnath Yatra 2026, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लेकिन खराब मौसम ने लगाई यात्रा पर रोक

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Aug, 2026 05:17 PM

amarnath yatra 2026

बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर ट्रैक प्रभावित हुए हैं।

जम्मू(संजीव दुबे‌/तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री बाबा बर्फानी जी की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और वही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल स्थगित किया।

बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर ट्रैक प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और मौसम में सुधार तथा मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की स्थिति पर फैसला लिया है।

यात्रा के अंतिम दौर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन मौसम की चुनौती ने यात्रा प्रबंधन को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने यात्रियों से मौसम और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

गौरतलब है कि 2026 की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त तक चलनी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!