धमकी भरे पत्र के बाद श्रीनगर में Security Alert!... कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को छुट्टी

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Aug, 2026 08:24 PM

security alert in srinagar following a threatening letter

इस पत्र में कुछ कर्मचारियों के नाम और उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स दी गई थीं।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक ग्रुप की ओर से जारी कथित धमकी भरे पत्र के बाद, सैंकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त तक प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। हाल ही में एक कथित धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में डर फैल गया है। इस पत्र में कुछ कर्मचारियों के नाम और उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स दी गई थीं।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के विशेष रोज़गार पैकेज के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे पत्र में जिन लोगों के नाम था, उन्हें सुरक्षित रूप से जम्मू भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां ​​धमकियों की जांच कर रही हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं।

2010 में शुरू किए गए प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत लगभग 6,000 कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी दी गई थी। इसका मकसद 1990 में अलगाववादी आंदोलन शुरू होने के बाद अपनी जमीन से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास में मदद करना था।

2022 में आतंकवादियों ने इन कर्मचारियों पर टारगेटेड हमले किए, जिसमें पांच कश्मीरी पंडित मारे गए। इसके बाद PM पैकेज वाले कर्मचारियों ने सात महीने तक ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और जम्मू में ट्रांसफर और पोस्टिंग की मांग की। हालांकि सरकार ने इन कर्मचारियों को जम्मू में पोस्ट करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्हें श्रीनगर और घाटी के अन्य प्रमुख कस्बों में सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट और पोस्ट कर दिया गया।

22 जुलाई को अनंतनाग में हुए हालिया हमले, जिसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया था और उसके बाद कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं कि आतंकवादी घाटी में अल्पसंख्यकों सहित और हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में अल्पसंख्यकों और पंडित कर्मचारियों के रहने वाले इलाकों के आसपास सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!