Good News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत... 6 महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Aug, 2026 07:37 PM

halts for 6 important trains rest

इन ठहरावों के पुनः शुरू होने से जम्मू क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर तीर्थयात्रियों और दैनिक यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

जम्मू ( तनवीर ) :  यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा साम्बा रेलवे स्टेशन पर 6 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव 15 अगस्त 2026 से चरणबद्ध तरीके से प्रभावी होंगे।

 साम्बा रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सुबेदारगंज, 16787 तिरुनेलवेली-कटरा, 14803 भगत की कोठी-जम्मू तवी, 14804 जम्मू तवी-भगत की कोठी, 16317 कन्याकुमारी-कटरा एवं 16031 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कटरा शामिल हैं। 

इन ठहरावों के पुनः शुरू होने से जम्मू क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर तीर्थयात्रियों और दैनिक यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। अब यात्रियों को जम्मू तवी या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों का समय और किराया बचेगा, बल्कि साम्बा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी अब साम्बा से सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इन ठहरावों के चलते तीन ट्रेनें - 16787, 16317 एवं 16031 के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में 5 मिनट का संशोधन किया गया है। संशोधित समय क्रमशः 17 अगस्त, 21 अगस्त एवं 16 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। अब ये तीनों ट्रेनें जम्मू तवी स्टेशन पर प्रातः 08:30 बजे पहुंचेंगी।

इस संबंध में *वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू मंडल, श्री उचित सिंघल ने कहा, कि  "यात्रियों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए साम्बा स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव पुनः बहाल किए गए हैं। इससे न केवल स्थानीय जनता को सुविधा होगी, बल्कि वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं और रेल सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया जाए।"

इसी के चलते सभी यात्रियों से अनुरोध किया है, कि ट्रेन की समय-सारिणी के रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या डायल 139 द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!