Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Aug, 2026 11:12 AM

डर के मारे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
जम्मू डेस्क : लद्दाख में वीरवार सुबह 2 भूकंप आने की सूचना मिली है। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। वहीं अभी तक इस घटना से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार लद्दाख के लेह में आज सुबह 6:05 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। डर के मारे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है।
इसके लगभग 4 घंटों के बाद फिर से एक बार धरती कांपी और लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस बात की पुष्टि की है। NCS द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दूसरा भूकंप सुबह 9:54 पर आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है।
जानकारी के अनुसार दोनों भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर तक की बताई जा रही है। वहीं एक के बाद एक आए इन भूकंपों से लद्दाख के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here